वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन

समाज अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि कैलेंडर विमोचन में विमोचनकर्ता व मुख्य अतिथि  कुंथुकुमार गणपतोत, ऋषभ जसिंगोत,  सुमति लाल वालावत, दिनेश सोनी द्वारा किया गया

Fri, 29 Dec 2023 01:22 PM (IST)
 0
वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन
वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन

उदयपुर :  श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन आज आचार्य  विद्यासागर स्वाध्याय भवन,  1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, नेमिनाथ कॉलोनी में किया गया। कैलेंडर मुख्य रूप से जैन पंचाग अनुसार बनाया गया है। परम संरक्षक  महेंद्र टाया ने बताया कि कैलेण्डर में दैनिक आवश्यकता के अतिरिक्त जैन तीर्थंकर कल्याणक एवम् पर्व को विशेष दर्शाया गया है। समाज अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि कैलेंडर विमोचन में विमोचनकर्ता व मुख्य अतिथि  कुंथुकुमार गणपतोत, ऋषभ जसिंगोत,  सुमति लाल वालावत, दिनेश सोनी द्वारा किया गया साथ ही समाज कार्यकारिणी सदस्य, युवा परिषद् अध्यक्ष गीतेश दामावत, महिला परिषद् अध्यक्ष अर्चना पटवारी एवम् सैकड़ो समाजगण उपस्थित थे। अंत में महामंत्री राजेंद्र अखावत द्वारा सभी अथितियों, विज्ञापनदाता, सहयोगकर्ता एवं सभी समाजजनों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।